Tuesday, 7 November 2017


✨💧✨ *आज की प्रेरणा* ✨💧✨

यदि आपका मन आपके नियंत्रण में है तो ये आपका सबसे अच्छा दोस्त है परंतु यदि आप अपने मन के नियंत्रण में हैं तो ये आपका सबसे बड़ा दुश्मन है।

*आज से हम* अपने मन को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं...
अपनी प्रतिष्ठा का बहुत अच्छे से ख्याल रखे
क्योकि यही है
जिसकी उम्र आपसे ज्यादा है....

Thursday, 2 November 2017

जिंदगी ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है   
मरो तो ऐसे  की तुम्हारा कुछ भी नहीं

Saturday, 2 September 2017

जीवन की तुलना


*दूसरों के साथ अपने जीवन की तुलना मत करो।*

*सूर्य और चंद्रमा एक साथ कभी चमक नहीं सकते, वे भी अपने समय के लिए प्रतीक्षा करते हे।*    
           🌹🌹🌹🌹🌹

अकेले हम

*🌹अकेले हम बूँद हैं🌹*
          *मिल जाएं तो सागर हैं।*
*अकेले हम धागा हैं,*
          *मिल जाएं तो चादर हैं।*
*अकेले हम कागज हैं,*
          *मिल जाए तो किताब हैं।*
*अकेले हम अलफ़ाज़ हैं,*
          *मिल जाए तो जवाब हैं।*
*अकेले हम पत्थर हैं,*
          *मिल जाएं तो इमारत हैं।*
*अकेले हम दुआ हैं,*
          *मिल जाएं तो इबादत हैं।*

*✍संस्कारों से बड़ी कोई*
                *वसीयत नहीं....*
                  *और*
     *ईमानदारी से बड़ी कोई*
                  *विरासत नहीं...!*

Wednesday, 16 August 2017

उस व्यक्ति को आलोचना करने का भी पूरा अधिकार है,
जो वक्त पड़ने पर सहायता करने की भावना रखता हो !!

Tuesday, 15 August 2017

कमाल का समय

कमाल का समय चल रहा है आजकल,
खाते है तो पचता नहीं और कमाते है तो बचता नहीं !!

Sunday, 13 August 2017

फुल की तरह

जिंदगी को हमेशा एक फुल की तरह जिया करों,
जो खुशबु भी दूसरों को देता है और टूटता भी दूसरों के लिये है !!

Friday, 11 August 2017

‘आप’ शब्द

यदि जीवन में लोकप्रिय होना हो तो सबसे ज्यादा ‘आप’ शब्द का, उसके बाद ‘हम’ शब्द का और सबसे कम ‘मैं’ शब्द का उपयोग करना चाहिए।
इंसान अपनी कमाई के हिसाब से नही,
 अपनी जरूरत के हिसाब से गरीब होता हैं।
क़ाबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं
 और न ही किसी से दबते हैं।

Tuesday, 8 August 2017

किस से सीखू मैं खुदा की बंदगी,
सब लोग खुदा के बँटवारे किए बैठे है,
जो लोग कहते है खुदा कण कण में है,
वही मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे लिए बैठे हैं।

Thursday, 3 August 2017

यदि आपको किसी एक से शिकायत है तो उससे बात कीजिये,
यदि आपको अधिकतर लोगों से शिकायत है तो खुद से बात कीजिये !!

Wednesday, 26 July 2017

जो व्यक्ति किसी दुसरें के चेहरे पर हँसी और जीवन में ख़ुशी लाने की क्षमता रखता है,
ईश्वर उसके चेहरे से कभी हँसी और जीवन से ख़ुशी कम नहीं होने देता !!

Friday, 14 July 2017


*"सुंदरता से बढ़कर चरित्र है, प्रेम से बढ़कर त्याग  है,,*

 *"दौलत से बढ़कर मानवता है, परंतु   सुंदर रिश्तों से बढ़कर इस दुनियाँ में कुछ भी नहीं है,,*
*"जरूरी नहीं की मिठाई खिलाकर ही दूसरो का मुँह मीठा करे,*

*आप मीठा बोलकर भी लोगों को खुशियाँ दे सकते है."*
*“सोच ये ना रखें की  मुझे रास्ता अच्छा मिले,*
*बल्कि*
*ये होना चाहिए कि मैं जहां पाव रखूं वो रास्ता अच्छा हो जाए;*

*क्यूँकि जो अपने कदमों की काबिलियत  पर विश्वास रखते हैं,*
*वो ही अक्सर मंजिल पर पहुँचता है!
*ख़ुशी पैसों पर नहीं,*
*परिस्थितियों पर निर्भर करती है I*
*एक बच्चा गुब्बारा ख़रीद कर ख़ुश था,*
*तो दूसरा उसे बेच कर..!!!*


*आपकी खुशियों में वो लोग शामिल होते है जिन्हें आप चाहते है,*
*लेकिन आपके दुःख में वो लोग शामिल होते है जो आपको चाहते है ।
प्रकृति  का तीसरा  नियम  
आपको  जीवन से जो कुछ भी मिलें  उसे पचाना सीखो क्योंकि
भोजन  न पचने  पर रोग बढते है।
पैसा न पचने  पर दिखावा बढता है
बात  न पचने पर चुगली  बढती है ।
प्रशंसा  न पचने पर  अंहकार  बढता है।
निंदा  न पचने पर  दुश्मनी  बढती है ।
राज न पचने पर  खतरा  बढता है ।
दुःख  न पचने पर  निराशा बढती है ।
और सुख न पचने पर  पाप बढता है ।
बात  कडुवी बहुत  है  पर सत्य  है

Monday, 10 July 2017

दूसरों की परेशानी का आनंद ना ले, कहीं भगवान आपको वह गिफ्ट ना कर दें,
क्यूँकी भगवान वही देता है जिसमें आपको आनंद मिलता है !!

Monday, 3 July 2017

*एक व्यक्ति ने एक फकीर से पुछा,*
     *उत्सव मनाने का बेहतरीन*
          *दिन कौन सा है* ???
   *फकीर ने प्यार से कहा - मौत से*
            *एक दिन पहले!*
  *व्यक्ति: मौत का तो कोई वक़त नहीं!*
         *फकीर ने मुस्कुराते हुए कहा*...
*"तो ज़िंदगी का हर दिन आख़री समझो"*
                  _ *और*_
          *"जीने का आनन्द लो*

Wednesday, 28 June 2017

ख़ुशी और पैसा

खुशियाँ पैसो पर नहीं परिस्थितियों पर निर्भर करती है
एक बच्चा गुब्बरा खरीद कर खुश होता है तो दूसरा उसे बेच कर
प्रयास छोटा ही सही लगातार करना चाहिए

बारिश की बूंदें  भले ही छोटी हों ,
लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है
ऐसे ही हमारे छोटे छोटे प्रयास निश्चित ही जिंदगी में बड़ा परिवर्तन लाने में सक्षम होते है
प्रयास छोटा ही सही लगातार करना चाहिए
हौंसला रख अभी जीत बाकि है

परिन्दें रुक मत तुझमे जान बाकि है
मंज़िल दूर है , उड़ान अभी बाकि है
आज नहीं तो कल मुठ्ठी में होगी दुनिया
लक्ष्य पर अगर तेरा ध्यान बाकि है
यूँ नहीं मिलती मंज़िले , इम्तिहान अभी कई बाकि है
जिंदगी की जंग मैं हौंसला जरूरी है
हौंसला रख अभी जीत के लिए सारा जहाँ बाकि है
खुद को बिखरने न दो

इंसान खुद को मजबूत रखे हर हाल में
खुद को बिखरने न दो किसी भी हाल में
दुनिया गिरे हुए मकान की ईंटें तक ले जाते है
अजीब तरह के लोग है इस दुनिया में
अगरबत्ती भगवान के  लिए खरीदते है
और खुशबू अपनी की पसंद की तय करते है
शख्सियत

शख्सियत अच्छी होगी तभी तो दुश्मन बनेगे
वरना बुराई की तरफ देखता ही कौन है
लोग पत्थर भी उसी पेड़ पर मारते है जो फलों से लदा होता है
कभी देखा है किसी को सूखे पेड़ पर पत्थर मारते हुए
आत्म ज्ञान

दुसरो को समझना बुद्धिमानी है , खुद को समझना असली ज्ञान
दुसरो को काबू करना बल है , और खुद को काबू करना बास्तविक शक्ति है
जिसने संसार को बदलने की कोशिश की वो हार गया
और जिसने खुद को बदल लिया वो जीत गया
"किसी ने क्या खूब कहा है कि अगर केवल गुलाब  फूल देेने से ही मुहब्बत हो जाती तो माली दिलों का राजा होता l"

Sunday, 18 June 2017

‬: खून में तेरे मिट्टी, मिट्टी में तेरा खून

ऊपर सूरज, नीचे ट्रैफ़िक, बीच में मई और जून 😰

🌞हे भगवान
देश में चाहे किसी की भी सरकार चले पर .......
एक मुख्य सरकार हैं जो कभी नहीं
बदलेगी ......

और वो है .....
.
.
तीनों लोक की ...सरकार

राष्ट्रपति - शिव जी

प्रधानमंत्री - विष्णु जी.

गृह मंत्री - श्री ब्रह्मा जी.

महिला एवं बाल विकास मंत्री -
पार्वती माता जी.

रक्षा मंत्री - हनुमान जी.

वित्त मंत्री - लक्ष्मी माता जी.

खाद्य मंत्री - माता अन्नपूर्णा जी.

शिक्षा मंत्री - श्री सरस्वती माता जी.

कृषि मंत्री - मेघराज जी.

सिंचाई मंत्री - इंद्र जी.

भूमि विकास मंत्री - विश्वकर्मा जी.

स्वास्थ मंत्री - अश्विनी कुमार जी.

सूचना और प्रसारण मंत्री - नारद जी.....

     *.जीवन में आधा  दुःखः*
      *गलत लोगों से उम्मीद*
      *रखने से आता है*❗

*और बाकी का आधा दुःख*
      *सच्चे लोगों पर शक*
        *करने से आता  है*


*✍🏻_शीशा कमज़ोर बहुत होता है मगर सच दिखाने से घबराता नहीं है

"इन्सान होता है.....
प्यार करने के लिए !
 पैसा होता है ....
उपयोग करने के लिए !
          किन्तु...,
लोग प्यार पैसे से करते है !
और उपयोग इन्सान का करते है
   *✍वाणी का प्रभाव✍*
*_✍🏻आप किसी की "प्रशंसा" कितना भी कर लें, परन्तुु किसी का "अपमान" बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए !_*
*_☝🏻"क्योंकि अपमान वो ऋण है जो हर कोई अवसर मिलने पर ब्याज सहित अवश्य चुकाता है।
🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘
*जिंदगी एक तीन पेज के*
*पुस्तक की तरह है......*

*पहला और अंतिम पेज*
*रब ने लिख दिया है*

पहला पेज *" जन्म "*.!
अंतिम पेज *" मृत्यु "* !!

बीच के पेज को हमें भरना है ;
*" प्यार "*
*" विश्वास "*
   और *" मुस्कराहट * "* के द्वारा..!!
*🌹आज का सुविचार🌹*

*अहंकार*"   *दिखाकर*
            *किसी रिश्ते को तोड़ने से*
 *कहीं अच्छा है कि*,
                " *क्षमा*" *मांगकर उस रिश्ते को* *निभाया  जाये*।
               *केवल* *"रोजी रोटी"* *कमाना ही*
              *हुनर की बात नही है.*...
      *बल्कि*
                    *परिवार के साथ* *"राजी राजी* *रोटी"* *खाना*,
            *भी बहुत बड़ा हुनर है*..!!
     
         *श्रीकृष्ण भगवान कहते हैं* :-
*कभी किसी के चहरे को मत देखो*
       *बल्कि उसके मन को देखो*।
*क्योंकि*
     *अगर सफेद रंग में वफा होती*।
*तो नमक जख्मों की दवा होती*।

Thursday, 8 June 2017

आपका गुस्सा किसी और को फायदा पहुँचा सकता है, लेकिन यह आपको नुकसान हीं पहुँचायेगा और आपके काम करने का Momentum बिगाड़ देगा.
आपका गुस्सा → आपका नुकसान
गुस्सा समस्याओं को खत्म नहीं करता है, बल्कि नई समस्याओं को जन्म देता है.
खुशियों की तरह गम भी एक दस्तूर है जमाने का
जब हर ओर छा जाता है अँधेरा, तो वक्त आता है दिया जलाने का
जब कदम थक जाते हैं, तो हौसला साथ देता है
जब सब मुँह फेर लेते हैं, तो खुदा साथ देता है.
जो खो गया, उसके लिए रोया नहीं करते
जो पा लिया, उसे खोया नहीं करते
उनके हीं सितारे चमकते हैं, जो मजबूरियों का रोना रोया नहीं करते
जो व्यक्ति अपने माँ-बाप को नहीं समझ सकता है, वह किसी से प्यार नहीं कर सकता है.
अगर आप अपने राज खुद किसी और को बता रहे हैं, तो सामने वाले व्यक्ति से यह उम्मीद मत रखिये कि वह आपके राज किसी और को नहीं बताएगा.
एक अच्छा व्यक्ति अपने कर्मों से जाना जाता है, वरना अच्छी बातें तो बुरा व्यक्ति भी कर लेता है.

Thursday, 25 May 2017

बहुत सुन्दर शब्द जो
एक मंदिर के दरवाज़े पर लिखे थे :

सेवा करनी है तो, घड़ी मत देखो !
प्रसाद लेना है तो, स्वाद मत देखो !
सत्संग सुनाना है तो, जगह मत देखो !
बिनती करनी है तो, स्वार्थ मत देखो !
समर्पण करना है तो, खर्चा मत देखो !
रहमत देखनी है तो, जरूरत मत देखो !!
बहुत सुंदर शब्द
जो एक मंदिर के दरवाजे पर लिखे थे।
"अगर तुम
अन्याय, अत्याचार और पाप
करते करते थक गऐ हो तो
अंदर आ जाओ क्योंकि भगवान जी
मेहरबानियाँ करते करते
अभी नही थके हैं।"

Tuesday, 16 May 2017

💐🍀🌻💐🍀🌻💐🍀🌻
            अनमोल वचनः
"कल"* खो दिया  *"आज"* के लिये ,
       *"आज"* खो दिया  *"कल"*  के लिये
कभी जी ना सके हम *
                *"आज"* के लिये
*बीत रही है जिदंगी ,*
  *कल, आज  और  कल  के लिये...!*
     💐🍀🌻💐🍀🌻💐🍀🌻
🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻🌷
*अभ्यास हमें बलवान बनाता हैं* ,
    *दुःख हमें इंसान बनाता हैं*,
  *हार हमें विनम्रता सिखाती हैं*,
              *जीत हमारे*
     *व्यक्तित्व को निखारती है*,
                  *लेकिन*
         *सिर्फ़ विश्वास ही है*,
                  *जो हमें*
    *आगे बढने की प्रेरणा देता है*.
              *इसलिए हमेशा*
 *अपने लोगों पर अपने आप पर*
         
      *विश्वास रखना चाहिए*  
             🌹🌷**💐🌷

Sunday, 16 April 2017

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●
        _*पावों में यदि जान हो*_
                     _*तो*_
        _*मंजिल तुमसे दूर नहीं।*_

        _*आँखों में यदि पहचान हो,*_
                     _*तो*_
          _*इंसान तुमसे दूर नहीं।*_

         _*दिल में यदि स्थान हो*_
                     _*तो*_
         _*अपने तुमसे दूर नहीं।*_

         _*भावना में यदि जान हो,*_
                    _*तो*_
         _*भगवान तुमसे दूर नहीं।*_

    ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●

Friday, 14 April 2017

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●

               *बहुत शानदार बात लिखी*

          गाँव में *नीम* के पेड़ कम हो रहे है          घरों में *कड़वाहट* बढती जा रही है !

                     जुबान में *मीठास* कम हो रही है,
                     शरीर मे *शुगर* बढती जा रही है !


   किसी महा पुरुष ने सच ही कहा था की जब *किताबे* सड़क किनारे रख कर बिकेगी और *जूते* काँच के शोरूम में तब समझ जाना के लोगों को ज्ञान की नहीं जूते की जरुरत है।

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●

Wednesday, 12 April 2017

🌺🌺 *आज का विचार* 🌺🌺

*अंधेरे में एक करोड़ का हीरा गिर गय़ा था ,*
*उसे ढूंढने के लिए 5 रुपए की मोमबत्ती ने सहयोग किया ।*
       *अभी बताओ वह 5 रूपये की एक छोटी सी मोमबत्ती थी तो हीरा मिला अगर उस समय मोमबत्ती काम नहीं करती तो हीरा कहीं गुम हो जाता।*

*मोमबत्ती की तरह इंसान भी है , इंसान कितना भी छोटा हो अगर वह सही वक्त पर काम आता है तो वह इंसान छोटा नहीं सबसे बड़ा  आदमी कहलाता है ।*

*🌹🙏🏻अनमोल संदेश*🙏🏻🌹

*जिंदगी भले छोटी देना मेरे भगवन्*
*मगर देना ऐसी*,
*कि सदियों तक लोगो के दिलों मे* *जिंदा रहूँ......*
*और हमेशा अच्छे कर्म कर सकूं*
 🌹🌹 *नफरतों में क्या रखा है*
*मोहब्बत से जीना सीखो*...
            *क्योकि*
*ये दुनियाँ न तो हमारा घर हैं* ...
                और ...
*न ही आप का ठिकाना* .
*याद रहे ! दूसरा मौका सिर्फ कहानियाँ देती ह*ैं , *जिन्दगी नहीं* ...🌹🌹
🌹🌹🌹
💐👏
*साथ रह कर जो छल करें,*
     *उससे बड़ा कोई शत्रु*
        *नहीं हो सकता*
*और*
    *जो हमारे मुंह पर*
        *हमारी बुराइयां बता दे,*
            *उससे बड़ा कोई*
                *मित्र हो नहीं सकता ।*
*याद रहें*
    *साफ-साफ बोलने वाला*
       *कड़वा जरुर होता है*
         *पर धोखेबाज़*
            *हर्गिज़ नहीं हो सकता*
  ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●
*दीपक मिट्टी का है*
          *या सोने का,*
               *यह महत्वपूर्ण नहीं है;*
*बल्कि वो अंधेरे में*
        *प्रकाश कितना देता है*
                     *यह महत्वपूर्ण है।*

*उसी तरह मित्र*
        *गरीब है या अमीर है,*
               *यह महत्वपूर्ण नहीं है।*
*बल्कि वो आपकी*
      *मुसीबत में आपका*
            *कितना साथ देता है*
                     *यह महत्वपूर्ण है।*
        🙏🙏🌾🌴🌴💐
               
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
लोगों ने मेरे में इतनी कमियाँ निकाल दी
कि
खूबियों के सिवाय मेरे पास कुछ बचा ही नहीं !

Tuesday, 4 April 2017

नफरत को हजार मौका दो
 की वो प्रेम में बदल जाए
पर प्यार को एक भी मौका
 ना दो की वो नफरत में बदले 
Mafi Mangna

शुक्रिया अदा करना और माफ़ी माँगना !
दो गुण जिस व्यक्ति के पास है !
वो सबके क़रीब और सबके लिए अजीज़ होता है !!
हद से ज्यादा खुशी और हद से ज्यादा गम
कभी किसी कौ मत बताओ !
जिंदगी मे लोग हद से ज्यादा खुशी पर नजर
और हद से ज्यादा गम पर नमक जरुर लगाते है !!

Sunday, 2 April 2017

🥀🌻🥀🌻🥀🌻🥀🌻🥀🌻

✍🏼यदि आप के चंद मीठे बोलों से किसी का रक्त बढ़ता है तो यह भी रक्त दान हैं

यदि आप के द्वारा किसी की पीठ थपथपाने से उसकी थकावट दूर होती है तो यह भी श्रम दान हैं

यदि आप कुछ भी खाते समय उतना ही प्लेट में लें कि कुछ भी व्यर्थ ना जाए तो यह भी अन्न दान है।

🥀🌻🥀🌻🥀🌻🥀🌻🥀🌻
*"प्रतिभा"* ईश्वर से मिलती है,
नतमस्तक रहें..!

*"ख्याति"* समाज से मिलती है,
आभारी रहें..!

 लेकिन,,,

*"मनोवृत्ति"*और *"घमंड"* स्वयं से मिलते हैं,
सावधान रहे........🙏

👌💫 *उतम सुविचार* 💫👌

*कोई भी व्यक्ति आपके*
*पास तीन कारणों से आता है !*
*भाव से,अभाव से और प्रभाव से*

*यदि भाव से आया है तो उसे प्रेम दो*
*अभाव में आया है तो मदद करो*
*और यदि प्रभाव में आया है*
*तो  प्रसन्न हो जाओ कि परमात्मा ने*
 *आपको इतनी क्षमता दी है*
‬:👌::  *एक   खूबसूरत   सोच*  ::👌:

                     अगर कोई पूछे कि जिंदगी में क्या खोया और क्या पाया ? .... .... तो बेशक कहना, जो कुछ खोया वो मेरी नादानी थी और जो भी पाया वो प्रभू की मेहेरबानी थी। क्या खुबसूरत रिश्ता है मेरे और मेरे भगवान के बीच में, ज्यादा मैं मांगता नहीं और कम वो देता नहीं...✍”॥
                     

       ▁▂▄▅▆▇██▇▆▅▄▂▁

 ☄जीवन के तीन मंत्र☄

☄ *आनंद में  -  वचन मत दीजिये*

☄ *क्रोध में  -  उत्तर मत दीजिये*

☄ *दुःख में  -  निर्णय मत लीजिये*

 💐💎    जीवन मंत्र      💎💐

१) धीरे बोलिये      👉  शांति मिलेगी
२) अहम छोड़िये   👉  बड़े बनेंगे
३) भक्ति कीजिए   👉  मुक्ति मिलेगी
४) विचार कीजिए  👉  ज्ञान मिलेगा
५) सेवा कीजिए    👉  शक्ति मिलेगी
६) सहन कीजिए   👉  देवत्व मिलेगा
७) संतोषी बनिए   👉  सुख मिलेगा

                    "इतना छोटा कद रखिए कि सभी आपके साथ बैठ सकें। और इतना बड़ा मन रखिए कि जब आप खड़े हो जाऐं, तो कोई बैठा न रह सके।"

              👌 शानदार बात👌

                     झाड़ू जब तक एक सूत्र में बँधी होती है, तब तक वह "कचरा" साफ करती है।

                      लेकिन वही झाड़ू जब बिखर जाती है, तो खुद कचरा हो जाती है।

                     इस लिये, हमेशा संगठन से बंधे रहें , बिखर कर कचरा न बनें।

*वो कागज की दौलत ही क्या*

*जो पानी 💦से गल जाये और*

*आग 🔥से जल जाये*

*दौलत तो दुआओ 🙏🏻की होती हैं*

*न पानी से गलती हैं*
*न आग से जलती हैं*

मरने के बाद भी साथ जाती दुवा

🌷🌷

Thursday, 30 March 2017

सफल जीवन के सूत्र

1. *जीवन*

जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था। अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ।

2. *कठिनाइयाँ*

जब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते हैं, तब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते ।

3. *असंभव*

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं । हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा ।

4. *हार ना मानना*

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं ।
हौसले के तरकस में

कोशिश का वो तीर

ज़िंदा रखो

हार जाओ चाहे

ज़िंदगी में सब कुछ

लेकिन फिर से जीतने की

उम्मीद ज़िंदा रखो ।
आधा सुनने वाले लोग
पूरा मतलब
निकालने के विशेषज्ञ होते हैं ।
मुस्कान चेहरे का वास्तविक श्रृंगार


राह जब सूनी हो और अपनेपन की हमें तलाश हो, तो हर उस चीज को महसूस करना चाहिए जो करीब हो। चाहें आसपास फैली हरियाली हो, उनके पत्ते हों, शाखाओं का झूलना हो, चिडि़यों का चहकना हो और भी बहुत कुछ, सभी को महसूस कीजिये आप खुद को खुश महसूस करेंगे। आप ऐसे वातावरण में स्वयं को हंसता, खेलता और इतराता पायेंगे जो एक मौके पर कई खूबसूरत जीवन जीने के बराबर होगा।

जिंदगी की मुस्कान को दिल से छुओ। हँसी को दबाईये मत। खुलकर हँसिये।

मेरा मन यह लिखते हुए झूम रहा है कि –
‘हँसी खुशगवार है,
खुशनुमा ये पल हैं,
खूबसूरती है उसमें,
जो जियें ऐसे पल।’

लोग अपने तरीके से जी रहे हैं। आप भी उनमें ही हैं। हर किसी का जीवन अपना है।

मुस्कुराओ….

क्योंकि यह मनुष्य होने की पहली शर्त है। एक पशु कभी मुस्कुरा नहीं सकता है ।

मुस्कुराओ…..

क्योंकि मुस्कान ही आपके चेहरे का वास्तविक श्रृंगार है। मुस्कान आपको किसी बहुमूल्य आभूषण के अभाव में भी सुन्दर दिखाएगी।

मुस्कुराओ…..

क्योंकि दुनिया का हर आदमी खिले फूलों और खिले चेहरों को पसंद करता है।

मुस्कुराओ…..

क्योंकि क्रोध में दिया गया आशीर्वाद भी बुरा लगता है और और मुस्कुरा कर कहे गए बुरे शब्द भी अच्छे लगते हैं।

मुस्कुराओ…..

क्योंकि परिवार में रिश्ते तभी तक कायम रह पाते हैं जब तक हम एक दूसरे को देख कर मुस्कुराते रहते हैं।

मुस्कुराओ…..

क्योंकि आपकी हँसी किसी की ख़ुशी का कारण बन सकती है।

मुस्कुराओ…..

कहीं आपको देखकर कोई किसी गलतफहमी में न पड़ जाए क्योंकि मुस्कुराना जिन्दा होने की पहली शर्त भी है।

हमेशा यह कोशिश करते रहिये कि अच्छे विचार आपके मन को छूते रहें। बुरे विचारों को बाहर करते रहिये। मन को सफेद करने की कोशिश में उस पर बुरी सोच के छीटें नहीं पड़ेंगे। तब मन निर्मल रहेगा। वह खुशी से नाचने लगेगा। यही तो जीवन का रस होगा।

जानते हैं आप कि जीवन का सबसे अच्छा पहलू है कि ‘‘जीवन आपसे मुस्कराने को कहता है’’, और वह बार-बार यही दोहराता है कि ‘‘उसे फीका मत होने दीजिये, रस में रखिये तो वह आपकी मुस्कान को प्रफुल्लित करता रहेगा।’’

जिंदगी की ताकत को पहचानिये।
जीवन के 6 सत्य:-
1 कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने खूबसूरत हैं ?
क्योंकि लंगूर और गोरिल्ला भी अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेते हैं ।
2 कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका शरीर कितना विशाल और मज़बूत है ?
क्योंकि श्मशान तक आप अपने आपको नहीं ले जा सकते ।
3 आप कितने भी लम्बे क्यों न हों,
मगर आने वाले कल को आप नहीं देख सकते ।
4 कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आपकी त्वचा कितनी गोरी और चमकदार है ।
क्योंकि अँधेरे में रोशनी की जरूरत पड़ती ही है ।
5 कोई फर्क नहीं पड़ता कि ” आप ” नहीं हँसेंगे तो सभ्य कहलायेंगे ?
क्योंकि ” आप ” पर हँसने के लिए दुनिया खड़ी है ।
6 कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आप कितने अमीर हैं ? और दर्जनों गाड़ियाँ आपके पास हैं ?
क्योंकि घर के बाथरूम तक आपको चल कर ही जाना पड़ेगा ।
इसलिए संभल कर चलिए …ज़िन्दगी का सफर छोटा है , हँसते हँसाते काटिये, आनंद आएगा ।
 रतन टाटा ने एक स्कूल में भाषण के दौरान 10 बातें बताई, जो विद्यार्थियों को नहीं सिखाई जाती
जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है इसकी आदत बना लो.
लोग तुम्हारे स्वाभिमान की परवाह नहीं करते इसलिए पहले खुद को साबित करके दिखाओ.
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद 5 आंकड़े वाली पगार की मत सोचो, एक रात में कोई वाइस प्रेसिडेंट नहीं बनता. इसके लिए अपार मेहनत करनी पड़ती है.
अभी आपको अपने शिक्षक सख्त और डरावने लगते होंगे क्योंकि अभी तक आपके जीवन में बॉस नामक प्राणी से पाला नहीं पड़ा.
तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है तुम्हारी पराजय सिर्फ तुम्हारी है । किसी को दोष मत दो, गलती से सीखो और आगे बढ़ो.
तुम्हारे माता पिता तुम्हारे जन्म से पहले इतने नीरस और ऊबाऊ नही थे जितना तुम्हें अभी लग रहा है तुम्हारे पालन पोषण करने में उन्होंने इतना कष्ट उठाया कि उनका स्वभाव बदल गया.
सांत्वना पुरस्कार सिर्फ स्कूल में देखने मिलता है. कुछ स्कूलों में तो पास होने तक परीक्षा दी जा सकती है लेकिन बाहर की दुनिया के नियम अलग हैं वहाँ हारने वाले को मौका नहीं मिलता.
जीवन के स्कूल में कक्षाएं और वर्ग नहीं होते और वहां महीने भर की छुट्टी नहीं मिलती. आपको सिखाने के लिए कोई समय नहीं देता. यह सब आपको खुद करना होता है ।
TV का जीवन सही नहीं होता और जीवन tv के सीरियल नहीं होते. सही जीवन में आराम नहीं होता सिर्फ काम और सिर्फ काम होता है क्या आपने कभी ये विचार किया कि लग्जरी क्लास कार (Jaguar, Hummer, BMW, Audi, Ferrari Etc.) का किसी TV चैनल पर कभी कोई विज्ञापन क्यों नही दिखाया जाता ? कारण यह कि उन कार कंपनी वालों को ये पता है कि ऐसी कार लेने वाले व्यक्ति के पास TV के सामने बैठने का फालतू समय नहीं होता ।
लगातार पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने मित्रों को कभी मत चिढ़ाओ. एक समय ऐसा आएगा कि तुम्हें उनके नीचे काम करना पड़ेगा ।
अभिमान को आने मत दो;

और स्वाभिमान को जाने मत दो;

अभिमान तुम्हें उठने नहीं देगा;

और स्वाभिमान गिरने नहीं देगा;

जिसकी नीति अच्छी होगी;

उसकी उन्नति हमेशा होगी मैं श्रेष्ठ हूँ;

यह आत्मविश्वास है;

लेकिन मैं ही श्रेष्ठ हूँ;

यह अहंकार है  ।
तू कर ले हिसाब;

अपने हिसाब से;

लेकिन ऊपर वाला लेगा हिसाब;

अपने हिसाब से।
उदार बनो पर इस्तेमाल न होने दो;

प्यार करो पर खुद को ठेस न लगने दो;

विश्वास करो पर भोले मत बनो;

दूसरों को सुनो लेकिन अपनी आवाज न खोने दो ।
एक चिड़िया ने मधुमक्खी से पूछा –
तुम इतनी मेहनत से शहद तैयार करती हो,
और लोग चोरी करके ले जाते हैं,
तुम्हें बुरा नहीं लगता ।
मधुमक्खी ने कहा –
नहीं,
वो मेरी शहद बनाने की कला को
कभी चोरी नहीं कर सकते हैं ।
ख़ुशी एक एहसास है जिसकी हर किसी को तलाश है

ख़ुशी एक एहसास है;
जिसकी हर किसी को तलाश है,
गम एक ऐसा अनुभव है;
जो सबके पास है,
मगर ज़िन्दगी तो वही जीता है;
जिसको खुद पर विश्वास हो ।


ख़ुशी के अपने-अपने मायने हैं जनाब;
एक बच्चा गुब्बारा ख़रीद कर ख़ुश था;
तो दूसरा उसे बेच कर ।


खुशी के लिए काम करोगे तो;
ख़ुशी नहीं मिलेगी,
लेकिन खुश होकर काम करोगे,
तो ख़ुशी और सफलता दोनों ही मिलेगी ।


खुशियाँ उतनी ही अच्छी;
जितनी मुट्ठियों में समा जाएँ;
छलकती, बिखरती खुशियो को;
अक्सर नजर लग जाया करती है ।


यदि;
आप दूसरों में खुशियाँ तलाशते हैं तो;
आप अकेले हो सकते हैं ।
पर;
इन्हें खुद में तलाशेंगे तो;
अकेले रहने पर भी आप खुश रह सकते हैं ।


उदास लम्हों की न कोई याद करना
तूफान में भी वजूद अपना संभाल कर रखना
किसी की ज़िंदगी की खुशी हो तुम
यही सोच कर अपना ख्याल रखना ।
वक़्त के भी अजीब किस्से हैं;
किसी का कटता नहीं;
और;
किसी के पास होता नहीं ।


अपनापन तो हर कोई दिखाता है;
पर अपना कौन है ये वक़्त दिखाता है ।



वक़्त बदलता है ज़िन्दगी के साथ;
ज़िन्दगी बदलती है वक़्त के साथ;
वक़्त नहीं बदलता अपनों के साथ;
बस अपने बदलते हैं वक़्त के साथ!


वक्त आपका है चाहे तो सोना बना लो;
और चाहे तो सोने में गुजार दो,
दुनिया आपके उदाहरण से बदलेगी;
आपकी राय से नहीं;
घड़ी सुधारने वाले मिल जाते है;
लेकिन समय;
खुद सुधारना पड़ता है ।



अगर किसी को कुछ देना है;
तो उसे अच्छा वक्त दो,
क्योंकि आप हर चीज़;
वापिस ले सकते हो,
मगर किसी को दिया हुआ;
अच्छा वक्त;
वापिस नही ले सकते ।


वक़्त सभी को मिलता है;
ज़िंदगी बदलने के लिए;
पर ज़िंदगी दोबारा नहीं मिलती;
वक़्त बदलने के लिए ।


समय मत लगाओ
तय करने में कि
आपको क्या करना है,
वरना समय तय कर लेगा
कि आपका क्या करना है ।


किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति देख कर;
उसके भविष्य का मज़ाक मत उड़ाओ;
क्योंकि काल में इतनी शक्ति है कि वो;
एक साधारण से कोयले को भी;
धीरे-धीरे हीरे में बदल देता है ।


वक़्त भी सिखाता है और गुरु भी;
पर अंतर सिर्फ इतना है;
गुरु सिखा कर इम्तेहान लेता है;
और वक़्त इम्तहान लेकर सिखाता है ।

माली प्रतिदिन पौधों को;
पानी देता है मगर;
फल सिर्फ मौसम में ही आते हैं,
इसीलिए जीवन में धैर्य रखें;
प्रत्येक चीज अपने समय पर होगी ।
प्रतिदिन बेहतर काम करें आपको;
उसका फल समय पर जरूर मिलेगा।

ज़िंदगी मोहताज नहीं मंज़िलों की;
वक़्त हर मंज़िल दिखा देता है;
मरता नहीं कोई किसी से जुदा होकर;
वक़्त सबको जीना सिखा देता है ।



जो हो गया उसे सोचा नहीं करते;
जो मिल गया उसे खोया नहीं करते;
हासिल उन्हें होती हैं सफलता;
जो वक्त और हालात पर रोया नही करते ।
इतनी भी बुरी बात नहीं,
कमजोर होना याददाश्त का,
बड़े बेचैन रहते हैं वो लोग,
जिन्हें हर बात याद रहती है !!
वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है;
उसके पचास संकट हैं,
वो जो किसी से प्रेम नहीं करता;
उसके एक भी संकट नहीं हैं ।
– भगवान बुद्ध
प्रेम न दावा करता है
न क्रोध करता है
न बदला लेता है
वह सदा देता है
और तकलीफ उठाता है ।
प्यार और ताकत में फर्क :

ये कभी मत सोचो “हम से जो टकरायेगा वो चूर चूर हो जायेगा”;
बल्कि यह सोचो “हम से जो टकरायेगा वो हमारा हो कर जायेगा”;
हमेशा प्रेम प्रदर्शित करो न कि ताकत;
क्योकि समय आने पर वो सामने वाले को अपने आप ही दिख जायेगी ।
प्रेम बचपन में मुफ्त मिलता है
जवानी में कमाना पड़ता है
और
बुढ़ापे में मांगना पड़ता है।
प्रेम चाहिए तो समर्पण खर्च करना होगा;
विश्वास चाहिए तो निष्ठा खर्च करना होगी;
साथ चाहिए तो समय खर्च करना होगा;
किसने कहा रिश्ते मुफ्त मिलते हैं;
मुफ्त तो हवा नहीं मिलती;
एक साँस भी तब आती है;
जब एक साँस छोड़ी जाती है ।
गलती स्वीकारने और गुनाह छोड़ने
में कभी देर न करें
क्योंकि सफर जितना लंबा होगा
वापसी उतनी मुश्किल होगी ।
कोई भी गलती आप ज़िंदगी में
दो बार नहीं कर सकते हैं
क्योंकि यदि आप दोहराते हैं
तो यह गलती नहीं, आपकी इच्छा है ।
कोई आपको धोखा दे
यह उसकी गलती है
वही इंसान फिर धोखा दे
यह आपकी गलती है ।
हमेशा छोटी छोटी गलतियों से
बचने की कोशिश किया करो,
क्योंकि इन्सान पहाड़ों से नहीं
पत्थरों से ठोकर खाता है ।
जीवन में अधिकतर गलतियाँ
केवल इसलिए होती हैं कि
जहाँ हमें विचारों से काम लेना होता है
वहाँ हम भावुक हो जाते हैं
और जहाँ भावुकता की आवश्यकता है,
वहाँ विचारों से काम लेते हैं ।
गलती ज़िन्दगी का एक पेज है
पर रिश्ते ज़िंदगी की किताब है
जरूरत पड़ने पर
गलती का एक पेज फाड़ देना
पर एक पेज के लिए
पूरी किताब मत खो देना ।
हमारे जीवन की सभी समस्याओ की वजह सिर्फ दो शब्द हे –

*”जल्दी” और “देर”*

हम सपने बहुत *जल्दी* देखते हैं,
और कार्य बहुत *देरी* से करते हैं

हम भरोसा बहुत *जल्दी* करते हैं ..
और माफ करने मे बहुत *देर* करते हैं।

हम गुस्सा बहुत *जल्दी* करते हैं,
और माफी बहुत *देर* से माँगते हैं।

हम हार बहुत *जल्दी* मानते हैं,
और शुरुआत करने मे बहुत *देर* करते हैं।

हम रोने मे बहुत *जल्दी* करते हैं ..
और मुस्कुराने मे बहुत *देर* करते हैं

         *बदलें “जल्दी” वरना*
         *बहुत “देर” हो जाएगी*
               *🙏 🌸🙏*

Wednesday, 29 March 2017

*आज का सुविचार*
*जीवन से जो भी मिले*
*उसे पचाना सीखो..*

*क्योंकि भोजन ना पचने पर चर्बी बढ़ती है.*
*पैसा ना पचने पर दिखावा बढ़ता है..*
*बात ना पचने पर चुगली बढ़ती है..*
*प्रशंसा ना पचने से अहंकार बढ़ता है..*
*निंदा ना पचने पर दुश्मनी बढ़ती है..*
*राज़ ना पचने पर खतरा बढ़ता है..*
*दुख ना पचने पर निराशा बढ़ती है..*
*और सुख ना पचने पर पाप बढ़ता है..*
*👌💥: एक खूबसूरत सोच :💥👌*
*✍🏻जन्म से ना तो कोई दोस्त पैदा होता है और ना ही दुश्मन, वह तो हमारे घमंड, ताकत या व्यवहार से बनते है।*

*ज़िंदगी को अगर खुल कर जीना है तो थोडा सा झुक कर जियो, तब देखो फिर, ये ईश्वर आपको कितना ऊँचा उठा देंगा..*

            *❣दिल से लिखी बातें*
            *दिल को छू जाती हैं*
         
    *कुछ लोग मिलकर बदल जाते हैं*
                     *और*
          *कुछ लोगों से मिलकर*
          *जिन्दगी बदल जाती है।*
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
*🤔👌👍सुविचार👍👌🤔*

*"गलती पर साथ छोड़ने वाले तो बहुत मिलते है*
                पर
*गलती पर समझा कर साथ निभाने वाले बहुत कम मिलते है*                                          🌹                        *"हमारी सभी अंगुलियां लंबाई में बराबर नहीं होती हैं,*
*किन्तु जब वे मुड़ती हैं तो बराबर दिखती हैं..!!"*
*इसी प्रकार यदि हम किन्हीं परिस्थितियों में थोड़ा सा झुक जातें है या तालमेल बिठा लेते हैं तो ज़िन्दगी बहुत आसान व् आनंदित हो जाती है।*🌹
      *""सदा मुस्कुराते रहिये""*
 *🌹हँसते रहिये हंसाते रहिये🌹*

Sunday, 22 January 2017

दादी माँ बनाती थी रोटी 
( जरा पढै समझै कडवै सचॅ को)
🍪पहली गाय की 
🍪आखरी कुत्ते की
🍪एक बामणी दादी की 
🍪एक मेतरानी बाई 
हर सुबह 🐮सांड आ जाता था
दरवाज़े पर 💩गुड़ की डली के लिए
🐦कबूतर का चुग्गा 
🐜चिंटीयो का आटा

ग्यारस, अमावस, पूर्णिमा का सीधा
👵डाकौत का तेल 
🐶काली कुतिया के ब्याने पर तेल गुड़ 💩का सीरा

😔सब कुछ निकल आता था
उस 🏡घर से,

जिसमें विलासिता के नाम पर एक टेबल पंखा था...

आज 📱💻📺📻📡🎳⚽ सामान से भरे 🏡 घर में 
कुछ भी नहीं निकलता 
सिवाय लड़ने की कर्कश 🙉📢 आवाजों के.......😔

मकान चाहे कच्चे थे
लेकिन रिश्ते सारे सच्चे थे...
चारपाई पर बैठते थे
पास पास रहते थे...
सोफे और डबल बेड आ गए
दूरियां हमारी बढ़ा गए....
छतों पर अब न सोते हैं
बात बतंगड अब न होते हैं..
आंगन में वृक्ष थे
सांझे सुख दुख थे...
दरवाजा खुला रहता था
राही भी आ बैठता था...
कौवे भी कांवते थे
मेहमान आते जाते थे...
इक साइकिल ही पास थी
फिर भी मेल जोल था...
रिश्ते निभाते थे
रूठते मनाते थे...
पैसा चाहे कम था
माथे पे ना गम था...
मकान चाहे कच्चे थे
रिश्ते सारे सच्चे थे...
अब शायद कुछ पा लिया है
पर लगता है कि बहुत कुछ गंवा दिया।
नींद और मौत में क्या फर्क है...?
किसी ने क्या खूबसूरत जवाब दिया है....

 "नींद आधी मौत है"

 और

"मौत मुकम्मल नींद है"

जिंदगी तो अपने ही तरीके से चलती है....

औरों के सहारे तो जनाज़े उठा करते हैं।

 सुबहे होती है , शाम होती है

 उम्र यू ही तमाम होती है ।

 कोई रो कर दिल बहलाता है 

और 

कोई हँस कर दर्द छुपाता है.

क्या करामात है कुदरत की,

ज़िंदा इंसान पानी में डूब जाता है 

और मुर्दा तैर के दिखाता है...

बस के कंडक्टर सी हो गयी है
जिंदगी ।

 सफ़र भी रोज़ का है और
 जाना भी कही नहीं।.....

सफलता के सात भेद, मुझे अपने कमरे के अंदर
 ही उत्तर मिल गये !

छत ने कहा : ऊँचे उद्देश्य रखो !

पंखे ने कहा : ठन्डे रहो !

घडी ने कहा : हर मिनट कीमती है !

शीशे ने कहा : कुछ करने से पहले अपने अंदर झांक
 लो !

खिड़की ने कहा : दुनिया को देखो !

कैलेंडर ने कहा : Up-to-date रहो !

दरवाजे ने कहा : अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के
लिए पूरा जोर लगाओ !

लकीरें भी बड़ी अजीब होती हैं------
माथे पर खिंच जाएँ तो किस्मत बना देती हैं

जमीन पर खिंच जाएँ तो सरहदें बना देती हैं

खाल पर खिंच जाएँ तो खून ही निकाल देती हैं

और रिश्तों पर खिंच जाएँ तो दीवार बना देती हैं..

एक रूपया एक लाख नहीं होता ,

मगर फिर भी एक रूपया एक लाख से निकल जाये तो वो लाख भी लाख नहीं रहता 

हम आपके लाखों दोस्तों में बस वही एक रूपया हैं … 

संभाल के रखनT , बाकी सब मोह माया है
अचरज नहीं सत्य सा...... 🙏🏽 

एक मेढक पेड़ की चोटी पर चढ़ने का सोचता है और आगे बढ़ता है
 बाकी के सारे मेंढक शोर मचाने लगते हैं "ये असंभव है.. आज तक कोई नहीं चढ़ा.. ये असंभव है.. नहीं चढ़ पाओगे"
मगर मेंढक आख़िर पेड़ की चोटी पर पहुँच ही जाता है.. जानते हैं क्यूँ?
क्योंकि वो मेंढक "बहरा" होता है.. और सारे मेंढकों को चिल्लाते देख सोचता है कि सारे उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं
 इसलिए अगर आपको अपने लक्ष्य पर पहुंचना है तो नकारात्मक लोगों के प्रति "बहरे" हो जाइए |
"साल में दो दिन आप कुछ नहीं कर सकते,
एक बीते हुए 'कल' मे
और
एक आने वाला कल मे !

जीवन में अगर आपको कुछ करना है तो,
वह आज ही करें क्योंकी ज़िन्दगी में आज का ही महत्व का है..!"
 अचानक एक मोड़ पर सुख और दुःख की मुलाकात हो गई
             दुःख ने सुख से कहा : -
          तुम कितने भाग्यशाली हो ,
जो लोग तुम्हें पाने की कोशिश में लगे रहते हैं....  
         सुख ने मुस्कराते हुए कहा : -
         भाग्यशाली मैं नहीं तुम हो...!
   दुःख ने हैरानी से पूछा : - "वो कैसे?
सुख ने बड़ी ईमानदारी से जबाब  दिया : -
वो ऐसे कि तुम्हें पाकर लोग अपनों को याद करते हैं ,
      लेकिन मुझे पाकर सब अपनों को
               भूल जाते हैं।।💐🙏
*मत सोच की तेरा*
        *सपना क्यों पूरा नहीं होता*
*हिम्मत वालो का इरादा*
         *कभी अधुरा नहीं होता*
*जिस इंसान के कर्म*
                 *अच्छे होते है*
*उस के जीवन में कभी*
             *अँधेरा नहीं होता* ..
जीवन के तीन मंत्र☄ ☝ ☝ ☝
☄ *आनंद में- वचन मत दीजिये*
☄ *क्रोध में - उत्तर मत दीजिये*
☄ *दुःख में - निर्णय मत लीजिये*
 मिठास का महत्त्व 
    मुख में जब घुले 
       तो 
     वह एक प्रकार 
    मधुर स्वाद कहलाता है 
   दिलों में जब घुले 
        तो 
  वह प्यार कहलाता है 
    मौसम में जब घुले 
        तो 
   वह बहार कहलाता है 
        और 
    रिश्तों में जब घुले 
        तो 
  वह जिंदगी स्वर्ग बन जाती है 
1. जिदंगी मे कभी भी किसी को
      बेकार मत समझना,क्योक़ि
        बंद पडी घडी भी दिन में 
          दो बार सही समय बताती है।

2. किसी की बुराई तलाश करने
      वाले इंसान की मिसाल उस
       मक्खी की तरह है जो सारे
         खूबसूरत जिस्म को छोडकर 
           केवल जख्म पर ही बैठती है।

3. टूट जाता है गरीबी मे 
      वो रिश्ता जो खास होता है,
        हजारो यार बनते है 
          जब पैसा पास होता है।

4. मुस्करा कर देखो तो 
      सारा जहाॅ रंगीन है,
        वर्ना भीगी पलको
          से तो आईना भी 
             धुधंला नजर आता है।

5..जल्द मिलने वाली चीजे 
      ज्यादा दिन तक नही चलती,
        और जो चीजे ज्यादा 
           दिन तक चलती है 
             वो जल्दी नही मिलती।

6. बुरे दिनो का एक 
      अच्छा फायदा 
         अच्छे-अच्छे दोस्त 
            परखे जाते है।

7. बीमारी खरगोश की तरह 
      आती है और कछुए की तरह 
        जाती है;
          जबकि पैसा कछुए की तरह 
             आता है और.खरगोश की
                तरह जाता है।

8. छोटी छोटी बातो मे 
      आनंद खोजना चाहिए 
        क्योकि बङी बङी तो 
          जीवन मे कुछ ही होती है।

9. ईश्वर से कुछ मांगने पर 
      न मिले तो उससे नाराज 
        ना होना क्योकि ईश्वर 
           वह नही देता जो आपको 
             अच्छा लगता है बल्कि
             वह देता है जो आपके लिए 
                    अच्छा होता है

10. लगातार हो रही 
        असफलताओ से निराश 
           नही होना चाहिए क्योक़ि 
           कभी-कभी गुच्छे की आखिरी 
           चाबी भी ताला खोल देती है।

11. ये सोच है हम इसांनो की 
        कि एक अकेला 
          क्या कर सकता है
             पर देख जरा उस सूरज को
           वो अकेला ही तो चमकता है।

12. रिश्ते चाहे कितने ही बुरे हो 
        उन्हे तोङना मत क्योकि
          पानी चाहे कितना भी गंदा हो
           अगर प्यास नही बुझा सकता 
              वो आग तो बुझा सकता है।

13. अब वफा की उम्मीद भी 
         किस से करे भला 
            मिटटी के बने लोग 
               कागजो मे बिक जाते है।

14. इंसान की तरह बोलना 
         न आये तो जानवर की तरह 
             मौन रहना अच्छा है।

15. जब हम बोलना 
         नही जानते थे तो 
           हमारे बोले बिना'माँ'
      हमारी बातो को समझ जाती थी।
            और आज हम हर बात पर 
                 कहते है छोङो भी 'माँ' 
                  आप नही समझोंगी।

16. शुक्र गुजार हूँ 
        उन तमाम लोगो का 
           जिन्होने बुरे वक्त मे 
              मेरा साथ छोङ दिया 
                 क्योकि उन्हे भरोसा था
                    कि मै मुसीबतो से
              अकेले ही निपट सकता हूँ।

17. शर्म की अमीरी से 
         इज्जत की गरीबी अच्छी है।

18. जिदंगी मे उतार चङाव 
         का आना बहुत जरुरी है 
          क्योकि ECG मे सीधी लाईन 
            का मतलब मौत ही होता है।

19. रिश्ते आजकल रोटी 
         की तरह हो गए है
            जरा सी आंच तेज क्या हुई 
            जल भुनकर खाक हो जाते।

20. जिदंगी मे अच्छे लोगो की
        तलाश मत करो 
          खुद अच्छे बन जाओ 
            आपसे मिलकर शायद
               किसी की तालाश पूरी हो।
कक्षा में शिक्षक ने पूछा : गांव और शहर में क्या अन्तर है ....??
एक बालक नें बहुत सुन्दर उत्तर दिया : इतना ही अन्तर है कि गांव में कुत्ते आवारा घूमते हैं और गौमाता पाली जाती है .....
और शहर में कुत्ता पाला जाता है और गौमाता आवारा घुमती हैं ...
.........जीवन का कडवा सच........
अनाथ आश्रम में बच्चे मिलतें हैं गरीबो के...!
और...
वृद्धाश्रम में बुजुर्ग मिलतें हैं अमीरों के...!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
वक्त के साथ सब बदल जाता है
पुराने ज़माने में जिसे ........
👍ठेंगा कहते थे,उसे आज
👍like कहते है।।।।।।।🌱
जंगल में रहो या बस्ती में ...

लहरों में रहो या कश्ती में ...

महंगी में रहो या सस्ती में ....

पर रहो... प्रभु... की मस्ती में ...

क्योंकि

जो डूबे है " parampita👆🏻 की yaad ki मस्ती में ...

चार चांद लग जाते हें उनकी हस्ती में ।
*Must Read*
✍ *सुनने* की आदत डालो क्योंकि
ताने मारने वालों की कमी नहीं हैं।

✍ *मुस्कराने* की आदत डालो क्योंकि
रुलाने वालों की कमी नहीं हैं

✍ *ऊपर उठने* की आदत डालो क्योंकि टांग खींचने वालों की कमी नहीं है।

✍ *प्रोत्साहित* करने की आदत डालो क्योंकि हतोत्साहित करने वालों की कमी नहीं है!!

✍ *सच्चा व्यक्ति* ना तो नास्तिक होता है ना ही आस्तिक होता है ।
सच्चा व्यक्ति हर समय वास्तविक होता है......

✍ *छोटी छोटी बातें दिल* में रखने से
बड़े बड़े रिश्ते कमजोर हो जाते हैं"

✍ *कभी पीठ पीछे आपकी बात चले*
तो घबराना मत ... 
बात तो 
"उन्हीं की होती है"..
जिनमें कोई " बात " होती है

✍ *"निंदा"* उसी की होती है जो"जिंदा" हैँ मरने के बाद तो सिर्फ "तारीफ" होती है।
हरिवंशराय बच्चन की
एक सुंदर कविता ...👌

खवाहिश  नही  मुझे  मशहुर  होने  की।
आप  मुझे  पहचानते  हो  बस  इतना  ही  काफी  है।
अच्छे  ने  अच्छा  और  बुरे  ने  बुरा  जाना  मुझे।
क्यों  की  जिसकी जितनी जरुरत  थी  उसने  उतना  ही  पहचाना  मुझे।
ज़िन्दगी  का  फ़लसफ़ा  भी   कितना  अजीब  है,
शामें  कटती  नहीं,  और  साल  गुज़रते  चले  जा  रहे  हैं....!!
एक  अजीब  सी  दौड़  है  ये  ज़िन्दगी, 
जीत  जाओ  तो  कई  अपने  पीछे  छूट  जाते  हैं,
और  हार  जाओ  तो  अपने  ही  पीछे  छोड़  जाते  हैं।
बैठ जाता हूं मिट्टी पे अक्सर...
क्योंकि मुझे अपनी औकात अच्छी लगती है..

मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीक़ा,
चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना ।।

ऐसा नहीं है कि मुझमें कोई ऐब नहीं है पर सच कहता हूँ मुझमे कोई फरेब नहीं है

जल जाते हैं मेरे अंदाज़ से मेरे दुश्मन क्यूंकि एक मुद्दत से मैंने
न मोहब्बत बदली और न दोस्त बदले .!!.
एक घड़ी ख़रीदकर हाथ मे क्या बाँध ली..
वक़्त पीछे ही पड़ गया मेरे..!!

सोचा था घर बना कर बैठुंगा सुकून से..
पर घर की ज़रूरतों ने मुसाफ़िर बना डाला !!!

सुकून की बात मत कर ऐ ग़ालिब....
बचपन वाला 'इतवार' अब नहीं आता |

जीवन की भाग-दौड़ में -
क्यूँ वक़्त के साथ रंगत खो जाती है ?
हँसती-खेलती ज़िन्दगी भी आम हो जाती है..

एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम
और
आज कई बार
बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है..

कितने दूर निकल गए,
रिश्तो को निभाते निभाते..
खुद को खो दिया हमने,
अपनों को पाते पाते..

लोग कहते है हम मुस्कुराते बहोत है,
और हम थक गए दर्द छुपाते छुपाते..

"खुश हूँ और सबको खुश रखता हूँ,
लापरवाह हूँ फिर भी सबकी परवाह
करता हूँ..

मालूम है कोई मोल नहीं मेरा,
फिर भी,
कुछ अनमोल लोगो से
रिश्ता रखता हूँ...!
पढ़िए जरूर ...

🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मुझे आप मरने के बाद ऊपर नहीं ले जा सकते
मगर, जीते जी मैं, आपको बहुत ऊपर ले जा
सकता हूँ।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मुझे पसंद करो
सिर्फ इस हद तक कि 
लोग आपको नापसन्द न करने लगें।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मैं भगवान् नहीं
मगर
लोग मुझे भगवान् से कम नहीं मानते।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मैं नमक की तरह हूँ
जो जरुरी तो है
मगर जरुरत से ज्यादा हो तो
जिंदगी का स्वाद बिगाड़ देता है।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
इतिहास में कई ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे
जिनके पास मैं बेशुमार था
मगर फिर भी वो मरे
और
उनके लिए, रोने वाला कोई नहीं था।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मैं कुछ भी नहीं हूँ मगर मैं निर्धारित करता हूँ कि
लोग आपको कितनी इज्जत देते है।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मैं आपके पास हूँ तो आपका हूँ
आपके पास नहीं हूँ तो आपका नहीं हूँ मगर
मैं आपके पास हूँ तो सब आपके हैं।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मैं नई नई रिश्तेदारियाँ बनाता हूँ
मगर
असली औऱ पुरानी बिगाड़ देता हूँ।
👉 🏿मैं पैसा हूँ 👈 🏾
मैं सारे फसाद की जड़ हूँ
मगर
फिर भी न जाने क्यों सब मेरे पीछे इतना पागल हैं।
अच्छे व्यवहार का
कोई आर्थिक मूल्य
भले ही न हो 
लेकिन 🌹
अच्छा व्यवहार
करोड़ों दिलों को 
खरीदने की 
शक्ति रखता है।🌹
"बुराई " करना रोमिंग की तरह है.
करो तो भी चार्ज लगता है और सुनो तो भी चार्ज लगता है. 
            और...
   "नेकी" करना LIC की तरह है. 
        जिंदगी के साथ भी. 
        जिंदगी के बाद भी
तो "धर्म" की प्रीमियम भरते रहो
और अच्छे कर्म का "बोनस" पाते रहो.
एक समय था जब " मंत्र " काम करते थे !
उसके बाद एक समय आया जिसमें " तंत्र " काम करते थे...
फिर समय आया जिसमे " यंत्र " काम करते थे !
और आज के समय में कितने दुःख की बात है, 
सिर्फ 
" षड्यंत्र " काम करते है...!!!
 जब तक "सत्य " घर से बाहर निकलता है.......!
तब तक " झूठ " आधी दुनिया घूम लेता है...!!
लोहा नरम होकर औजार बन जाता है, सोना नरम होकर जेवर बन जाता है !
  मिट्टी नरम होकर खेत बन जाती है,  आटा नरम होता है तो रोटी बन जाती है !
ठीक इसी तरह अगर इंसान भी नरम हो जाये तो लोगो की दिलों मे अपनी जगह बना लेता है !

              सदैव बेहतर की उम्मीद करे ! 
              "खुश रहिये मुस्कुराते रहिये !!
"ईश्वर बड़ा या कैमरा" 

आज कल लिखा होता है,
"आप कैमरे की नज़र में है"

यह पढते ही व्यक्ति होशियार  हो जाता है, और ग़लत काम करने से परहेज़ करता है। जबकि ये इंसान द्वारा बनाया एक उपकरण मात्र है।

हम भूल जाते है कि हम हर समय ईश्वर की नज़र में हैं, और वहाँ की नज़र न ख़राब होती है, न बंद होती है, न किसी के नियंत्रण मे होती है, यानी बचने का कोई तरीका  नहीं है।

ध्यान रहे आप हमेशा ईश्वर की नज़र में है ।।
हर कार्य को Duty समझ करने की बजाय सेवा समझ कर करें तो
 स्वयं की , सर्व की औऱ परमात्मा की दुआएं प्राप्त होती रहेगी ।
☀जब  बचपन  था,  तो  जवानी  एक  ड्रीम  था...
  
जब  जवान  हुए,  तो  बचपन  एक  ज़माना  था... !!
 
जब  घर  में  रहते  थे,  आज़ादी  अच्छी  लगती  थी...

आज  आज़ादी  है,  फिर  भी  घर  जाने  की  जल्दी  रहती  है... !!

कभी  होटल  में  जाना  पिज़्ज़ा,  बर्गर  खाना  पसंद  था...

आज  घर  पर  आना  और  माँ  के  हाथ  का  खाना  पसंद  है... !!!

स्कूल  में  जिनके  साथ  ज़गड़ते  थे,  आज उनको  ही  इंटरनेट  पे  तलाशते  है... !!

ख़ुशी  किसमे  होतीं है,  ये  पता  अब  चला  है... 
बचपन  क्या  था,  इसका  एहसास  अब  हुआ  है... 

काश  बदल  सकते  हम  ज़िंदगी  के  कुछ  साल..

.काश  जी  सकते  हम,  ज़िंदगी  फिर  एक बार...!!


👘 जब हम अपने शर्ट में हाथ छुपाते थे और लोगों से कहते फिरते थे देखो मैंने अपने हाथ जादू से हाथ गायब कर दिए
|🌀🌀

✏जब हमारे पास चार रंगों से लिखने वाली एक पेन हुआ करती थी और हम सभी के बटन को एक साथ दबाने की कोशिश किया करते थे |❤💚💙💜

👻 जब हम दरवाज़े के पीछे छुपते थे ताकि अगर कोई आये तो उसे डरा सके..👥


👀जब आँख बंद कर सोने का नाटक करते
थे ताकि कोई हमें गोद में उठा के बिस्तर तक पहुचा दे |


🚲सोचा करते थे की ये चाँद हमारी साइकिल के पीछे पीछे क्यों चल रहा हैं |🌙🚲


🔦💡On/Off वाले स्विच को बीच में
अटकाने की कोशिश किया करते थे |


🍏🍎🍉🍑🍈 फल के बीज को इस डर से नहीं खाते थे की कहीं हमारे पेट में पेड़ न उग जाए |


🍰🎂🍧🏆🎉🎁 बर्थडे सिर्फ इसलिए मनाते थे
ताकि ढेर सारे गिफ्ट मिले |

🔆फ्रिज को धीरे से बंद करके ये जानने की कोशिश करते थे की इसकी लाइट कब बंद होती हैं |


🎭  सच , बचपन में सोचते हम बड़े
क्यों नहीं हो रहे ?


और अब सोचते हम बड़े क्यों हो गए ?⚡⚡


🎒🎐ये दौलत भी ले लो.. ये शोहरत भी ले लो💕

भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी...

मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन ....☔

वो कागज़ की कश्ती वो बारिश का पानी.. 🌊🌊🌊
..............
एक बात बोलु 
इनकार मत करना
ये msg जीतने मरजी लोगों को send करो
जो इस msg को पढेगा
उसको उसका बचपन जरुर याद आयेगा.
क्या पता वो आपकी वजह से अपने बचपन में चला जाए. चाहे कुछ देर के लीए ही सही।
और ये आपकी तरफ से   उसको सबसे अच्छा गिफ्ट होगा.
गहरी बात लिख दी है किसी शख्शियत ने👌👌👌
***************************
बेजुबान पत्थर पे लदे है करोंडो के गहने मंदिरो में ।

उसी देहलीज पे एक रूपये को तरसते नन्हें हाथों को देखा है।

****************************
सजे थे छप्पन भोग और मेवे मूर्ती के आगे ।

बाहर एक फ़कीर को भूख से तड़प के मरते देखा है ll
***************************
लदी हुई है रेशमी चादरों से वो हरी मजार,

पर बाहर एक बूढ़ी अम्मा को ठंड से ठिठुरते देखा है।

****************************
वो दे आया एक लाख गुरद्वारे में हॉल के लिए,

घर में उसको 500 रूपये के लिए काम वाली बाई बदलते देखा है।

****************************
सुना है चढ़ा था सलीब पे कोई दुनिया का दर्द मिटाने को,

आज चर्च में बेटे की मार से बिलखते माँ बाप को देखा है। 

****************************
जलाती रही जो अखन्ड ज्योति देसी घी की दिन रात पुजारन,

आज उसे प्रसव में कुपोषण के कारण मौत से लड़ते देखा है ।
***************************
जिसने नहीं दी माँ बाप को भर पेट रोटी कभी जीते जी ,

आज लगाते उसको भंडारे मरने के बाद देखा है ll

****************************
दे के समाज की दुहाई ब्याह दिया था  जिस बेटी को जबरन बाप ने,

आज पिटते उसी शौहर के हाथों सरे बाजार देखा है ।

***************************
मारा गया वो पंडित बेमौत सड़क दुर्घटना में यारों ,

जिसे खुद को काल सर्प,तारे और हाथ की लकीरों का माहिर लिखते देखा है 

**************************
जिस घर की एकता की देता था जमाना कभी मिसाल दोस्तों

आज उसी आँगन में खिंचती दीवार को देखा है।
***************************
बंद कर दिया सांपों को सपेरे ने यह कहकर,

अब इंसान ही इंसान को डसने के काम आएगा।
*************************
आत्महत्या कर ली गिरगिट ने सुसाइड नोट छोडकर,

अब इंसान से ज्यादा मैं रंग नहीं बदल सकता।
************************
गिद्ध भी कहीं चले गए लगता है

उन्होंने देख लिया कि,इंसान हमसे अच्छा नोंचता  है।
************************
कुत्ते कोमा में चले गए,ये देखकर कि

क्या मस्त तलवे चाटते   हुए इंसान को देखा है ।

"जो भाग्य में है , वह भाग कर आएगा,
जो नहीं है , वह आकर भी भाग जाएगा...!"

जिंदगी को इतना सिरियस लेने की जरूरत नही , 
यहाँ से जिन्दा बचकर कोई नही जायेगा!

 एक सत्य यह है की :-
"अगर जिन्दगी इतनी अच्छी होती तो हम इस दुनिया में रोते- रोते न आते.....!!

मगर एक मीठा सत्य यह भी है की :-
"अगर यह जिन्दगी बुरी होती तो जाते-जाते लोगों को रुलाकर न जाते....!!
दुनिया मे किसी पर भी हद से ज्यादा निर्भर न रहिये..
 क्योकि जब किसी की छाया मे होते हैं तो 
आपको अपनी खुद की परछाई तक नजर नही आती. .
कुछ हँस के बोल दिया करो,
कुछ हँस के टाल दिया करो,
यूँ तो बहुत परेशानियां है तुमको भी मुझको भी,
मगर कुछ फैंसले वक्त पे डाल दिया करो,
न जाने कल कोई हंसाने वाला मिले न मिले..
इसलिये आज ही
हसरत निकाल लिया करो !!
हमेशा समझौता करना सीखिए..
क्योंकि
थोड़ा सा झुक जाना
किसी रिश्ते को हमेशा के लिए
तोड़ देने से बहुत बेहतर है !!
हिन्दी और अंग्रेजी मे फर्क

अ- से - अनार.........ज्ञ- से - ज्ञानी
a- से - apple.........z- से - zebra

दोनों भाषा की शुरुआत फल से होती है।
अंत मे हिन्दी आपको ज्ञानी बनाकर छोड़ती है,
और अंग्रेजी जानवर बनाकर.....

अब आप सोचिये की हमारी राष्ट्र भाषा का कितना महत्व है
मृत्यु के बाद भी पुण्य कमाने के  7 (सात) आसान उपाय ।

(1)= किसी को धार्मिक ग्रन्थ भैंट करे जब भी कोई उसका पाठ करेगा आप को पुण्य मिलेगा ।

(2)= एक व्हीलचेयर किसी अस्पताल मे दान करे जब भी कोई मरीज उसका उपयोग करेगा पुण्य आपको मिलेगा।

(3)= किसी अन्नक्षेत्र के लिये मासिक ब्याज वाली एफ. डी बनवादे जब  भी उसकी ब्याज से कोई भोजन करेगा आपको पुण्य मिलेगा(4)=किसी पब्लिक प्लेस पर  वाटर कूलर लगवाएँ हमेशा पुण्य मिलेगा।

(5)= किसी अनाथ को शिक्षित करो वह और उसकी पीढ़ियाँ भी आपको दुआ देगी तो आपको पुण्य मिलेगा।
याद रहे औलाद तो अपना हक समझती है जरा भी कमी रह जाय तो मरणोपराँत भी गाली देती है कि हमारे लिये किया ही क्या।

(6)= अपनी औलाद को परोपकारी बना सके तो सदैव पुण्य मिलता रहेगा।

( 7)= सबसे आसान है कि आप ये बाते औरों को बताये किसी एक ने भी अमल किया तो आपको पुण्य मिलेगा.....

सबसे पहले सेंड करदो , क्यूंकि जबतक कोई यह MSG पढ़ता रहेगा , जन्नत में आप के नाम के पुण्य के 🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳 लगते रहेगे और आपको 🍎🍏🍊🍋🍒🍇🍉🍓🍑🍈🍌🍐🍍 मिलते रहेंगे इसलिये रुकिये नही निरंतर लगे रहिये
जिदंगी " बेहतर " तब होती है जब आप खुश होते है , लेकिन जिंदगी "बेहतरीन" तब होती है
 जब आपकी वजह से लोग खुश होते है ।
 बस में अगर, हम पीछे की सीट में बैठते है, तो धक्के ज्यादा लगते है ।
जैसे जैसे हम, आगे की सीट में जाते है, तो धक्के कम लगते है ।
ड्राइवर और हमारी सीट में अंतर ज्यादा तो धक्के ज्यादा ।
ड्राइवर और हमारी सीट में अंतर कम तो धक्के कम ।
हमारे जीवन रूपी गाड़ी के ड्राइवर / सारथी, भगवान है ।
भगवान से अंतर ज्यादा, तो धक्के ज्यादा ।
भगवान से अंतर कम, तो धक्के कम ।
"जिस प्रकार नींबू के रस की एक बूँद हज़ारों लीटर दूध को बर्बाद कर देती है, 
उसी प्रकार मनुष्य का अहंकार भी अच्छे से अच्छे संबंधों को बर्बाद कर देता है।"
किसी का दिल दुखाने वाली बात न कहें , वक्त बीत जाता है, बातें याद रहती हैं ।
👆लंबी जबान और लंबा धागा हमेशा उलझ जाता हैं ।
👆बुरे विचार उस हृदय में प्रवेश नहीं कर सकते जिसके द्वार पर ईश्वरीय- विचार के पहरेदार खड़े हों ।
👆दुनियां आपके '  उदाहरण ' से बदलेगी आपकी ' राय ' से नहीं।
👆इंसान की सबसे बड़ी सम्पत्ति उसका मनोबल है ।
👆सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है ।
👆ऐसा जीवन जियो कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो लोग उस पर विश्वास न करें ।
👆कमजोर तब रूकते हैं जब वे थक जाते हैं और विजेता तब रूकते हैं जब वे जीत जाते हैं ।
👆अहंकार से जिस व्यक्ति का मन मैला है, करोड़ो की भीड़ में भी वो सदा अकेले रहते है ।
👆हमारी समस्या का समाधान किसी के पास नहीं है, सिवाय हमारे ।
👆काम में ईश्वर का साथ मांगो लेकिन ईश्वर ये काम कर दे, ऐसा मत मांगो ।
👆जिस हाथ से अच्छा कार्य हो , वह हाथ तीर्थ है ।
👆अच्छा दिल संबंधों को जीत सकता है पर अच्छा स्वभाव उसे आजीवन निभा सकता है ।
👆अगर मैं सुखी होना चाहता हूं तो कोई मुझे दुखी नहीं कर सकता ।
👆गलतियां क्षमा की जा सकती हैं अगर आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो ।
👆ईमानदारी बरगद के पेड़ के समान है जो देर से बढ़ती है किन्तु चिरस्थायी रहती है ।
👆यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता हैं तो यकीनन आप उसकी हाथ की कठपुतली हैं ।
👆जिसके पास उम्मीद हैं वह लाख बार हार के भी नहीं हारता ।
👆कुछ देने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए, हैसियत नहीं ।
👆घर बड़ा हो या छोटा , अगर मिठास न हो तो इंसान तो क्या , चीटिंयां भी नहीं आती ।
👆इस जन्म का पैसा अगले जन्म में काम नहीं आता लेकिन पुण्य जन्मों -जन्म तक काम आता है ।
👆जो ' प्राप्त ' हैं वो ही ' पर्याप्त ' हैं इन दो शब्दों में सुख बे हिसाब हैं ।
👆वह अच्छाई जो बुरा करने वाले को मदद करें , अच्छाई नहीं होती हैं ।

जिस दिन आपको लगे कि.....
पूरी दुनिया आपके सामने आपके खिलाफ खडी हे।

उस समय दुनिया की तरफ पीठ घुमाओ और एक सेल्फ़ि निकालो पूरी दुनिया आपके साथ होंगी।
इंसान अपना वो चेहरा तो खूब सजाता है
जिस पर लोगों की नज़र होती है....
मगर आत्मा को सजाने की कोशिश कोई नही करता जिस पर परमात्मा की नजर होती है...
जीवन में यही देखना महत्वपूर्ण नहीं कि कौन हमसे आगे है या कौन पीछे,

  यह भी देखना चाहिए कि कौन ,हमारे साथ है और हम किसके  साथ....!!!

     जुड़ना बड़ी बात नही,
    जुड़े रहना बड़ी बात है.